Home उत्तर प्रदेश डीएलएड की 2.39 लाख सीटों पर होना है प्रवेश

डीएलएड की 2.39 लाख सीटों पर होना है प्रवेश

1012136 पंजीकरण, 98404 ने जमा किया शुल्क

वर्ष – 2026 के लिए आनलाइन आवेदन के पहले चरण की प्रकिया पूरी

11 से अभ्यर्थियों को मिलेगा आनलाइन प्रिण्ट

PRAYAGRAJ NEWS: डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन(डीएलएड) प्रशिक्षण-2026 में प्रवेश के लिए पहले चरण के पंजीकरण की तिथि पूरी हो गयी है लेकिन आधे से अधिक सीट खाली है ऐसे में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी राजेन्द्र प्रताप ने डीएलएड -2026 के पंजीकरण की तिथि फिर से बढाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। पीएनपी सचिव राजेन्द्र प्रताप ने बताया कि डीएलएड -2026 के लिए आनलाइन कुल 1012136 पंजीकरण और 98404 आवेदन शुल्क सहित आये है। आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि के एक दिन बाद यानी नौ जुलाई तक आनलाइन शुल्क जमा किए जा सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के लिए पेमेंट लिंक एवं आवेदन पत्र वेबसाइट – नचकमसमक.हवअ.पद पर उपलब्ध है। आनलाइन आवेदन पूर्ण कर प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि 11 जुलाई निश्चित की गई है। डीएलएड में प्रवेश के लिए प्रदेश के सभी डायट और निजी क्षेत्र के डीएलएड कालेजों में कुल 2,39,509 सीटें है इसमें  प्रदेश के 67 डायट में 10600 और निजी क्षेत्र के 3103 डीएलएड कालेजों में कुल 2,28,900 सीट है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र प्रयागराज (पीएनपी) के सचिव राजेन्द्र प्रताप ने आज बताया कि राज्य सरकार से संबद्ध तथा मान्यता प्राप्त निजी एवं अल्पसंख्यक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया संचालित की जाएगी। पीएनपी सचिव ने स्पष्ट किया  है कि उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के अतिरिक्त अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत माने जाएंगे और उन्हें किसी प्रकार का आरक्षण लाभ नहीं मिलेगा। उल्लेखनीय है कि डीएलएड की 2,39509 सीटो पर प्रवेश होना है पिछले वर्ष एक लाख से अधिक सीटो पर प्रवेश नही हुआ था।