MIRZAPUR NEWS: जिला कारागार में व्यवस्थाओं की सख्ती से पड़ताल करते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को अचानक जेल का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों के संयुक्त दौरे से जेल प्रशासन में हलचल मच गई।डीएम और एसपी ने कैदियों की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा पूरे जेल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, खान-पान की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम-एसपी की इस आकस्मिक निरीक्षण से जेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिया कि कैदियों की सुरक्षा, सुविधा और जेल की साफ-सफाई में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी सुधार के निर्देश जारी किए गए।यह निरीक्षण जेल में पारदर्शिता, अनुशासन और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







