Home उत्तर प्रदेश टीजीटी परीक्षा के संबंध में आवश्यक बैठक संपन्न

टीजीटी परीक्षा के संबंध में आवश्यक बैठक संपन्न

PRATAPGARH NEWS: मंगलवार को टीजीटी परीक्षा 2026 हेतु बनाए गए परिक्षाकेंद्र पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़ सिटी प्रतापगढ़ में परीक्षकेंद्र व्यवस्थापक डॉ अनूप सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी महोदय प्रतापगढ़ द्वारा नामित सहायक परीक्षाकेन्द्र व्यवस्थापक डॉ विंध्याचल सिंह प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ व महमदुल हसन प्रवक्ता पीबी इंटर कालेज प्रतापगढ़ सिटी प्रतापगढ़ तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट श्री रामपाल एसीओ लालगंज की उपस्थिति में समस्त कक्ष निरीक्षको व टीजीटी परीक्षा से संबंधित समस्त स्टाफ की आवश्यक समीक्षा बैठक की गई.प्रधानाचार्य डॉ अनूप सिंह ने टीजीटी परीक्षा के बारे विस्तार से प्रकाश डाला तथा बताया कि टीजीटी परीक्षा दिनांक 03.06.2026 से 04.06.2026 तक दो दिनों में प्रत्येक दिन दो दो पालियों में संपन्न होगी.प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9.30 बजे से 11.30 तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 2.30 बजे से अपराह्न 4.30 तक संपन्न होगी.सभी कक्ष निरीक्षक प्रातः 6.00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो जाएंगे.जिससे कि परीक्षा संचालन सुगमता से हो.प्रत्येक कक्ष निरीक्षक के पास परीक्षा से संबंधित फ़ोटो युक्त परिचय पत्र होना अनिवार्य है.बिना परिचय पत्र के किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.बैठक को प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह आदि द्वारा संबोधित किया गया.बैठक का संयोजन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, शमशाद अहमद आदि द्वारा किया गया।