PRATAPGARH NEWS: थाना क्षेत्र के रायगढ़ के पास गंगा एक्सप्रेसवे के 572 किलोमीटर पर रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे एक फोर-व्हीलर कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान दामोदर सिंह (65 वर्ष), विजेंद्र सिंह (30 वर्ष), कलावती (50 वर्ष), रानी (28 वर्ष) तथा जानवी (6 वर्ष) के रूप में हुई है। इनमें दामोदर सिंह, विजेंद्र सिंह और कलावती की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि सभी लोग झारखंड के जापला गांव से अपनी निजी कार से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से यह हादसा हो गया। सभी घायल एक ही परिवार के सास ससुर और बहू बेटा है ससुर दामोदर सिंह, सास कलावती, बेटा बिजेंद्र कुमार सिंह, बहु रानी, पोती जानवी सिंह सभी घायलों को रिफर किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा घायलों के परिजनों को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दे दी गई है।








