Home उत्तर प्रदेश गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार का टायर फटने के बाद...

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार का टायर फटने के बाद ट्रक से टकराई कार

PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार प्रयागराज की ओर से दिल्ली जा रहे थे तभी अचानक गंगा एक्सप्रेसवे रायगढ़ गांव के पास कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही इमरजेंसी सेवाएं, यूपी-112 और थाना महेशगंज पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़ के समीप गंगा एक्सप्रेसवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली नंबर की एक कार तेज रफ्तार में सफर कर रही थी। इसी दौरान अचानक कार का टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार अनियंत्रित होकर सामने जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। आपातकालीन सेवाओं के साथ यूपी-112 पुलिस और महेशगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत टीम ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस और गंगा एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया। गनीमत रही कि हादसे के बाद राहत एवं बचाव दल समय पर मौके पर पहुंच गया, जिससे घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।