Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी के निर्देश पर SLAO गुलाब चंद्र ने ‘देवापुर पचवल से भटौली...

जिलाधिकारी के निर्देश पर SLAO गुलाब चंद्र ने ‘देवापुर पचवल से भटौली मार्ग’ का किया स्थलीय निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (SLAO) गुलाब चंद्र ने अपनी टीम के साथ प्रस्तावित ‘देवापुर पचवल से भटौली मार्ग’ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर भूमि संबंधी तकनीकी पहलुओं और वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के स्थानीय कृषकों से वार्ता कर भूमि अधिग्रहण व अन्य विषयों पर उनके विचार तथा शंकाओं को सुना। प्रशासन द्वारा कृषकों को आश्वस्त किया गया कि मार्ग निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया में उनके अधिकारों, उचित मुआवजे एवं हितों का पूर्ण संरक्षण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस नवीन मार्ग के निर्माण से देवापुर पचवल और भटौली क्षेत्र के मध्य यातायात सुगम होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।