Home उत्तर प्रदेश जय हिंद मानवाधिकार ने रेलवे स्टेशन पर दो महीने के प्याऊ कैंप...

जय हिंद मानवाधिकार ने रेलवे स्टेशन पर दो महीने के प्याऊ कैंप का किया शुभारंभ

MIRZAPUR NEWS: जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला इकाई, मिर्जापुर द्वारा 1 मई से 30 जून तक मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर निशुल्क प्याऊ कैंप का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी के महीनों में जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को भीड़ और पानी की कमी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटे स्टेशनों पर पानी उपलब्ध न होने से यात्रियों को दिक्कत होती है। इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए संगठन के पदाधिकारी अपनी सुरक्षा व स्वास्थ्य की परवाह किए बिना यात्रियों को ठंडा पानी पिला रहे हैं। मानवता की मिसाल कायम करते हुए संगठन मानव सेवा का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में फिरोज अहमद, रंजीत यदुवंश, अनिल जायसवाल, राहुल कुमार, आकाश जायसवाल, रेखा गुप्ता, सावित्री बिंद, सलमान सिद्दीकी, शोएब अंसारी, चंदन बिंद, धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रजापति समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।