KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेहरारा गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि तीन दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने महिला के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देकर चले गए, पीड़ित महिला की शिकायत पर दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेहरारा गांव निवासी सीमा देवी पत्नी मंजय कुमार गुप्ता ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 12 अप्रैल की शाम पांच बजे के करीब वह घर पर बैठी थी, पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान गांव के दो विपक्षी उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे , जिसका विरोध करने पर विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने सतीराम व रामराज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







