Home उत्तर प्रदेश जनसुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, सांसद की अध्यक्षता में हुई...

जनसुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, सांसद की अध्यक्षता में हुई समीक्षा

JHANSI NEWS: सांसद झांसी-ललितपुर अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, जनप्रतिनिधिगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा जनसुनवाई से संबंधित विभिन्न विषयों को प्रमुखता से उठाया। इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। झांसी पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन दिया गया।