LAKHIMPUR KHERI NEWS: खंभारखेडा बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड चीनी मिल ने गांव धौरहरा में मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग कराई धौरहरा के गांव वालों ने गर्मी के मौसम में मच्छरों के बढ़ने पर फागिंग की मांग की थी मिल के अधिकारियों ने गांव वालों की परेशानी को देखते हुए फागिंग कराने का फैसला किया
मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए गांव के हर घर में और घर के आसपास मशीन से धुआं किया गया घरों में धुआं करते समय सावधानी के लिए घर के लोगों को वहां से हटा दिया गया था खासकर छोटे बच्चों को हटाया गया जिससे धुआं उनको नुकसान न पहुंचा सके फागिंग होने से मच्छरों का असर कम हो गया है जिससे मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों से बचाव हो सकेगा मिल के अधिकारी गांव वालों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए काम कर रहे हैं।







