KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव में देर रात एक युवक को घर के अंदर घुसकर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। घर वालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चोर से पूछताछ कर कार्यवाही में जुट गई है। पईसा थाना क्षेत्र के अफजलपुरवारी गांव निवासी बसंत सोनी पुत्र राम बालक सोनी ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका परिवार शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सो रहा था। देर रात करीब 12 बजे उन्हें घर के अंदर से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी।आवाज सुनकर उनके पिता उठे और लाइट जलाई। उन्होंने देखा कि एक चोर उनके कमरे में घुसकर सामान फैला रहा था। जिस पर पूरा परिवार इकट्ठा हो गया और चोर को मौके पर ही पकड़ लिया और डायल 112 और स्थानीय थाने को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने साथ ले गई। पीड़ित बसंत सोनी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच और चोर से पूछताछ कर रही है।







