Home उत्तर प्रदेश गुरु चरणों में ही छिपा है अलौकिक आनंद:विशाश्री माताजी

गुरु चरणों में ही छिपा है अलौकिक आनंद:विशाश्री माताजी

JHANSI NEWS: अतिशय क्षेत्र करगुवांजी में चल रहे 48 दिवसीय 1008 भक्तामर महा मण्डल आराधना विधान के नौवें दिन मंगलवार को आचार्य  विशुद्ध सागर महाराज से दिगम्बर दीक्षा लेने दिल्ली जा रहे छह  ब्रह्मचारी भैया झांसी पधारे, जिनमें पांच ब्रह्मचारी भाईयों बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से गोद भराई की गयी।जिनकी गोद भराई की गयी उनमें ब्र.अंकित भैया,ब्र.अनिकेत भैया,ब्र.यश भैया,ब्र. प्रसन्न भैया एवं ब्र.वकीलचंद्र भैया की गोद भराई समारोह धूमधाम से हुआ। दिगम्बर जैन पंचायत समिति, चातुर्मास समिति एवं सकल जैन समाज झांसी की ओर से कमेटी के सभी पदाधिकारियों,पुण्यार्जक परिवार एवं उपस्थित सभी महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने खुशियां मनाते हुते तिलक कर पगड़ी पहनाई, मेंहदी लगाई,फल एवं ड्रार्ई फ्रूट से गोद भराई करते हुए माला,अंगवस्त्र एवं संयम के उपकरण भेंट  किये।इस मौके पर दीक्षोपदेश देते हुए आर्यिका 105 विशाश्री माताजी ने कहा कि आज का पावन पुण्य दिवस झांसी वासियों को अनायास ही प्राप्त हुआ है, उन्होंने कहा कि मुनियों के दर्शन तो तीर्थ क्षेत्र में जाकर सभी कर लेते हैं पर मुनि बनने वालों के दर्शन हम सबके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि साधु कभी किसी को सिखाने या जगाने नहीं आते वे तो सदैव जन जन के कल्याण में रत रहते हैं किंतु विरले ही सौभाग्यशाली होते हैं जो उनके वात्सल्य, वैराग्य, नियम संयम की दिन चर्या और मधुर वाणी से प्रभावित होकर संसार में रहकर संसाराधीन होने की ठान लेते हैं और गुरु दीक्षा लेकर देवत्व की राह पकडकर स्वयं तो मोक्ष के मार्ग पर चलकर मोक्ष प्राप्त करते ही हैं, साथ ही दूसरों को भी मोक्ष का मार्ग दिखाते हैं। उनके यह गुरु भाई आनन्द की जिंदगी त्यागकर लौकिक नहीं पारलौकिक आनंद लेने के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी को अपना शुभाशीष देते हुए कहा कि जिन्होंने अपनी सारी इच्छाएं गुरु चरणों में समर्पित कर दी है, वे निश्चय ही अपने कदमों को उन्नति की ओर बढ़ायेंगे। नौवें दिवस के पुण्यार्जक आशा  डा.जिनेंद्र कुमार जैन , डा.संचिता डा.जयेश  जैन,अमित प्रधान ,आलोक जैन,डा.राखी जैन एवं अतिशय जैन विश्व‌ परिवार रहे, जिन्होंने पं.दीपक कुमार जैन करैरा के संचालन में समस्त धार्मिक  क्रियायें सम्पन्न कर अर्घ समर्पित किये।संचालन दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री कमल जैन एवं करगुवांजी मंत्री शिरोमणि जैन ने किया।अंत में चातुर्मास समिति के कोषाध्यक्ष बाहुबलि जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इं बालचंद्र जैन, शगुनचंद्र जैन, श्रेयांश जैन, मक्खन, रानू जैन बघेरा, कुलदीप जैन, अरविन्द वैद्य आदि ने शांति धारा की। इस मौके पर रानी भागचंद जैन निर्माण मंत्री, रवींद्र रेल्वे, डा.कैलाश जैन,संजय जैन डीके,डा. अमित जैन, विधि सलाहकार अशोक जैन, डा.अमित जैन, अशोक जैन जैनिथ, विनोद जैन ठेकेदार, प्रीति जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।