Home उत्तर प्रदेश दो स्वतंत्रता सेनानियों की गांव सिधुआ बाजार में बने सड़क बदहाल,बजबजा रही...

दो स्वतंत्रता सेनानियों की गांव सिधुआ बाजार में बने सड़क बदहाल,बजबजा रही है नाली

KUSHINAGAR NEWS: पडरौना तहसील क्षेत्र के दो महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव जंगल बनबीरपुर में लगभग दर्जनो गांव को जोड़ने वाला सिधुआ बाजार में लगभग 15 साल पूर्व निर्माण कार्य के बाद हाट बाजार के बीच मेन सडक और हाल ही में बनी नाली मरम्मत न होने के कारण बदहाल पड़ा हुआ है। वर्तमान में हालत यह है कि कुछ ही दूरी के अंतराल पर एक से डेढ़ फीट तक के गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सिधुआ बाजार के बीचो-बीच स्थित में यह यह सड़क महान स्वतंत्रता संग्राम सेेनानी स्वर्गीय राधे कोईरी और बैजनाथ प्रसाद वर्मा के साथ कई गांवों को जोड़ती है। सिधुआ बाजार के इस मार्ग सें दर्जनो गांव के हजारों लोगों का हाट बाजार के भीतर आना जाना होता है। बदहाल सड़क के चलते रात के समय अंधेरे में गड्ढे में फसकर दो पहिया वाहन चालक गिरकर घायल होते रहते हैं। सड़क के मरम्मत को लेकर स्थानीय निवासियों से लेकर गांव के लोगों द्वारा कईयों बार मांग भी किया जा चुका है । लेकिन कोई भी जिम्मेदार यहां ध्यान नहीं देता है, केवल सफाई कर्मियों के भरोसे बाजार में साल में एक दो बार सफाई करा कर अपनी जिम्मेदार पर इतिश्री कर लेते हैं । उधर ग्राम निधि से बने सिधुआ बाजार के है बाजार के बीचो-बीच से होकर गुजरी नाली में कई महीनो से पानी चाहे बरसात का हो या दुकानदारों के दुकानों से गिरने वाला पानी जल निकासी अभाव में बजबजा बजा रही है,जिससे लोगों का आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।