Home उत्तर प्रदेश गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कक्षा दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मे छात्र छात्राओं ने किया अच्छा प्रदर्शन
KUSHINAGAR NEWS: कक्षा दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन किया है। छात्र मुजाहिद अली ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आदर्श जायसवाल ने 94 प्रतिशत और प्रज्ञा गौड़ ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती गीता गुप्ता, संरक्षक इंद्रजीत गुप्ता एवं प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने इसे छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक माहौल का परिणाम बताया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे ही प्रयासों से आगे भी छात्र नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।