VARANASI NEWS: जनपद के चैबेपुर कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम गंगा घाट पर लगातार बढ़ रही डूबने की घटनाओं को लेकर शनिवार को जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कैथी स्थित इस घाट पर गंगा की अधिक गहराई के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से चिंतित स्थानीय नागरिकों, पुजारियों, दुकानदारों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अभियान में भाग लेकर श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील की।इस कार्यक्रम के तहत मंदिर चैराहे से गंगा घाट तक चेतावनी संबंधी बैनर लगाए गए तथा विभिन्न स्थानों पर दीवार लेखन कर लोगों को जागरूक किया गया। संदेशों में श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने, स्थानीय लोगों से जल की गहराई की जानकारी लेने के बाद ही स्नान करने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की गई। सामाजिक कार्यकर्ता वल्लभाचार्य पाण्डेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। बता दे कि इससे पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता वल्लभचार्य पांडे आम जनता के हित के लिए आने को कार्यक्रम आयोजित किए हैं।







