निःशुल्क कैंप लगाकर शरबत और ठंडे-ठंडे पानी से राहगीरों की बुझाई प्यास
BHADOHI NEWS: चिलचिलाती धूप और लू के कहर के बीच शुक्रवार को नगर के अजीमुल्ला चैराहे, गौसिया मस्जिद के बाहर एक सुकून देने वाला नजारा दिखा। जहां दावत-ए-इस्लामी की सहयोगी संस्था गरीब नवाज रिलिफ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने निरूशुल्क शरबत और ठंडे पानी का स्टाल लगाकर राहगीरों को बड़ी राहत दी। इस दौरान गरीब नवाज रिलिफ फाउंडेशन का यह जल सेवा सुबह से शाम तक चला। संस्था के कार्यकर्ताओं ने लगातार राहगीरों, ई-रिक्शा चालकों और आम लोगों को शरबत और ठंडा पानी पिलाया। फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष गुलाम फरीद हबीबी ने बताया कि संस्था की स्थापना समाजसेवा के लिए ही हुई है। जिसके माध्यम से साल भर सेवा तक जनसेवा किए जाते हैं। गर्मी में पूरे जिले में जगह-जगह कैंप लगाकर शरबत-पानी की व्यवस्था कराई जाती है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण किया जाता है। सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए जाते हैं। सर्दी के मौसम में रात के समय बाहर सो रहे लोगों को कंबल ओढ़ाकर गर्माहट दिया जाता है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा गरीब परिवारों में राशन किट का वितरण भी किया जाता है। आज जल सेवा कैंप में पहुंचकर राहगीरों ने शरबत-पानी का भरपूर आनंद लिया और संस्था के इस नेक काम की दिल से सराहना की। लोगों ने इसके लिए फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को ढेरों दुआएं और बधाइयां दीं। इस भीषण गर्मी में गरीब नवाज रिलिफ फाउंडेशन का यह प्रयास वाकई काबिल-ए-तारीफ रहा। ऐसी पहल समाज में इंसानियत और भाईचारे को मजबूत करती है। इस मौके पर राशिद बेग मिंटू, अख्तर कादिरी, अब्दुल रहमान अत्तारी, मो.अली अत्तारी व परवेज अत्तारी आदि फाउंडेशन के कार्यकर्ता जल सेवा करने में लगे रहे।







