Home उत्तर प्रदेश केरल में कांग्रेस की जीत को लेकर कांग्रेसियों में जश्न का माहौल,...

केरल में कांग्रेस की जीत को लेकर कांग्रेसियों में जश्न का माहौल, खुशियां हुई साझा

कांग्रेसी गढ़ रामपुरखास में प्रमोद व मोना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का जताया संकल्प
PRATAPGARH NEWS:  केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन की शानदार जीत के साथ चार राज्यों में पार्टी की सरकार बनने को लेकर मंगलवार को कांग्रेसी गढ़ रामपुरखास में जश्न का माहौल दिखा। उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम सुबह से ही क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर जुटने लगा। बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना के नेतृत्व में पार्टी संगठन को सशक्त बनाए जाने का सामूहिक संकल्प लिया। इसके बाद कार्यकर्ता पार्टी के झण्डे व बैनर के साथ कैम्प कार्यालय से भारी तादात में जोश के साथ स्थानीय इंदिरा चौक पहुंचे। यहां चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ददन के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं चौक पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर कार्यकर्ताओं को खुशियां साझा करते देखा गया। चौक पर कांग्रेसियों का उत्साह तब और बढ़ गया जब जश्न में बड़ी संख्या में व्यापारियों व अधिवक्ताओं का जत्था भी पहुंचने लगा। यहां हुई सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं में केरलम में सरकार बनने की खुशी चहकती दिखी। वहीं पश्चिम बंगाल में इस बार खाता खुलने के साथ केरलम की जीत को कांग्रेस की चार राज्यों में सरकार होने की भी खुशी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाए दिखी। चौक पर जमा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में व्यापारियों, अधिवक्ताओं व स्थानीय लोगों ने जीत की खुशी में इस बार रामपुरखास में गोल्डेन जुबली के इतिहास गढ़ने का भी इजहार किया। अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। कार्यक्रम का संयोजन संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व व्यापार मण्डल अध्यक्ष उदयशंकर द्विवेदी तथा पूर्व प्रधान रामचंद्र तिवारी, छोटेलाल सरोज व पप्पू तिवारी एवं एबादुर्रहमान करते दिखे। यहां सभा को डॉ0 ओमप्रकाश जायसवाल, सूबेदार बीडी सिंह बघेल, लाल विनोद प्रताप सिंह, भइयाराम तिवारी, पवन शुक्ला, दारा सिंह, पन्नेलाल पाल, आशीष कौशल, शेरू खां, दीपक मिश्र ने संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर त्रिभु तिवारी, अभिनव शुक्ल, नीरज सिंह, धीरेन्द्रमणि शुक्ल, राहुल तिवारी, विपिन शुक्ल, प्रमोद तिवारी, संतोष सिंह, संतोष पाण्डेय, मुरलीधर तिवारी, मोनू पाण्डेय, सिंटू मिश्र, श्याम नारायण तिवारी, प्रमोद सरोज, रजा खान, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, रामलोचन तिवारी, जगदीश तिवारी बबलू, सोनू शुक्ला, जमजम, बेलाल रहमानी, विद्याधर मिश्र, हरीश सिंह, दिनेश सिंह, जियाउल खां, सोनू मिश्र, अवनीश शुक्ल आदि मौजूद रहे।