Home उत्तर प्रदेश केबल व पेड़ क्षतिग्रस्त करने पर दी तहरीर

केबल व पेड़ क्षतिग्रस्त करने पर दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: सबमर्सिबल का केबल व पेड़ क्षतिग्रस्त करने के आरोप को लेकर पीड़ित ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के माफीदार का पुरवा गांव निवासी ओमप्रकाश मिश्र का आरोप है कि रविवार को दोपहर गांव के एक व्यक्ति ने जबरन उसके सबमर्सिबल का केबल तथा नीम के दो पेड़ को तोड़ दिया। पूछतांछ करने पर आरोपी धमकी देते हुए मारपीट पर आमदा हो गया और झूठे मुकदमे मे फंसा देने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।