PRATAPGARH NEWS: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल के घोषित परिणाम में आइन्सटीन पब्लिक स्कूल लालगंज एवं प्रतापगढ़ मुख्यालय के मेधावियो ने सफलता का परचम लहराया है। प्रतापगढ़ सिटी स्थित स्कूल के मेधावी पुष्कराक्ष त्रिपाठी ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को जिले में टॉप होने का गौरव भी दिलाया है। वहीं लालगंज के धधुआ गाजन में संचालित आइन्सटीन पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने भी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सफलता हासिल की। उपलब्धि पर विद्यालय की निदेशिका श्रुति शुक्ला एवं संरक्षक विभवभूषण शुक्ल एवं सौरभ मिश्र ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के सौरभ यादव को 96.2 प्रतिशत अंक मिला है। सौरभ इस परीक्षा में विद्यालय का टॉपर हुआ है। वहीं दिव्यांश मिश्र 95.8 प्रतिशत के साथ विद्यालय में दूसरा तथा अखिल कुमार वैश ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर सफलता ली है। प्रधानाचार्य सुव्रान्शु सिंघा के मुताबिक विद्यालय की आराध्या यादव, रैनदीप सोमवंशी, शशंाक सिंह, रूद्र त्रिपाठी, रिषभ उपाध्याय, आकाश त्रिपाठी, अक्शा फातमा, सौम्य पटेल, श्रेया मिश्रा, वीर प्रताप सिंह, सारा सिंह, अंशिका मिश्रा, आदित्य राज सिंह, अभिषेक यादव ने नब्बे प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। निदेशिका श्रुति शुक्ला ने उपलब्धि को विद्यालय की गुणवत्तापरक शिक्षा को श्रेय दिया है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य आन्डेª डिसिल्वा, योगेन्द्र शुक्ल, महेन्द्र पाठक, गरिमा मिश्रा, मनोज पाण्डेय आदि रहे। वहीं प्रतापगढ़ सिटी के आइन्सटीन पब्लिक स्कूल के मेधावी पुष्कराक्ष त्रिपाठी ने जिले के टॉपर होने का सेहरा स्कूल के नाम किया है। सफलता पर संरक्षक विभवभूषण शुक्ल ने मेधावियों व शिक्षकों का मुंह मीठा कराकर इन्हें सम्मानित किया। मेधावी आयुष्मान मिश्र 95 प्रतिशत को विद्यालय में द्वितीय तथा कृतिका यादव 94.20 प्रतिशत को तृतीय स्थान हासिल हुआ है। प्रधानाचार्य हिमांशु शेखर सतपथी के मुताबिक मेधावी अमेय सिंह, आदित्य सरोज, कृष्णा सिंह, अक्षिता त्रिपाठी, अन्वेषा सिंह, देवांशी सिंह, वैभव मिश्र, अक्षत केसरवानी, हार्दिक मिश्र, शशांक पाण्डेय, अब्दुल्लाह मोबीन, वरद मिश्र, दैविक सचदेवा ने नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर सफलता का कीर्तिमान गढ़ा है। निदेशिका श्रुति शुक्ला एवं संरक्षक विभवभूषण शुक्ल तथा सौरभ मिश्र ने कहा कि इन सफलताओं से संस्थान को शैक्षिक क्षेत्र में शिखर स्थान हासिल हो सका है। इस मौके पर परोमिता कोले सिंघा, अनूप कुमार दत्ता, प्रतिभा तिवारी, अभिषेक सिंह, हिमांशु पाण्डेय, पंकज सिंह, अंकिता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल परिणाम में आइन्सटीन पब्लिक स्कूल के...







