MIRZAPUR NEWS: (तारिक अनवर) केंद्रीय मंत्री एवं जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने बीएलजे ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा लगाई गई विकसित भारत प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल की योजनाओं की उपलब्धियों, प्रदेश सरकार के 9 वर्ष के कार्यों तथा स्थानीय विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में लगाए गए सेल्फी पॉइंट पर केंद्रीय मंत्री ने सेल्फी ली। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार व जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जनपद की अंतरराष्ट्रीय लोकगायिका ने अपने गीतों के माध्यम से विकास योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, अध्यक्ष इंजीनियर रामलौटन बिंद, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।







