Home उत्तर प्रदेश कुएं में गिरने से युवक की मौत, आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं...

कुएं में गिरने से युवक की मौत, आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

PRATAPGARH NEWS: उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे तिला भगत पुरवा मंगापुर में कुएं में गिरने से युवक की मौत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। वहीं बुधवार को पीएम के बाद शव घर पहुंचा तब परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखे जाने तक अंतिम संस्कार से मनाही कर दी। इस पर पुलिस सकते में आ गयी। हालांकि उदयपुर पुलिस द्वारा एफआईआर की नकल परिजनों को देने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार हो गया। गांव के नन्हेंलाल वर्मा का पुत्र सुरेन्द्र वर्मा 35 बीती पांच मई को शाम ईरिक्शा लेकर घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में उसका ईरिक्शा राजू चिकवा के पुत्र अनारूल की बाइक से टकरा गया। वहां दोनों पक्षो मे कुछ विवाद हुआ तब लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। इधर घटना के थोडी देर बाद आरोपी अनारूल चार-पांच लोगों के साथ मृतक के घर पहंुच गया। वहां भी दोनों पक्षों मे कहासुनी होने लगी। आरोप है कि मृतक सुरेन्द्र के साथ विपक्षियों ने मारपीट शुरू कर दी तब वह जान बचाने के लिए घर के पास स्थित एक कुएं में कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हडकंप मच गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को मंगलवार की देर रात पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी किरण तथा दो बेटों व एक दस वर्षीया बेटी को निराश्रित छोड़ गया है। घटना को लेकर मृतक के भाई वीरेन्द्र वर्मा पुत्र नन्हेंलाल वर्मा ने उदयपुर पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि घटना के दिन पहले गांव के समीप रेहुआ लालगंज निवासी अनारूल पुत्र राजू चिकवा की बाइक ईरिक्शा से टकरा गयी। आरोप है कि अनारूल अपने चार पांच साथियों के साथ मृतक के घर पहुंचा और गालीगलौज करते हुए उसे जान से मार देने के लिए दौड़ा लिया। इस बीच मृतक जान बचाने के लिए भागकर कुएं में कूद गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनारूल समेत चार से पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। वहीं बुधवार को दोपहर बाद मृतक का शव घर पहुंचा तब परिजन विलाप करने लगे। परिजनों ने आरोपियो के खिलाफ एफआईआर लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इस पर कुछ ही देर में थाने के द्वारा परिजनों को एफआईआर की नकल सौंपी गयी। इसके बाद परिजनों ने गांव में ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।