युवा कांग्रेस ने इंडो-यूएस डील रद्द करने की उठाई मांग, बुंदेलखंड के सात जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता
JHANSI NEWS: झांसी युवा कांग्रेस के तत्वावधान में गांधी उद्यान, कचहरी चौराहा पर केंद्र सरकार के विरोध में चल रहे 7 दिवसीय ‘किसान न्याय सत्याग्रह’ के छठवें दिन कार्यक्रम ने गति पकड़ ली। महानगर अध्यक्ष मो. आसिफ की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि इंडो-यूएस डील को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। शिवहरे ने बताया कि सत्याग्रह के सातवें और अंतिम दिन बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता झांसी पहुंचकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेंगे, ताकि किसानों और नौजवानों की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाई जा सके।
कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य इदरीश खान, अरविंद बब्लू, अमीर चंद आर्य, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, शेखर नलवंशी, फैजान हुसैन, इंजी. शाहरुख मंसूरी, एडवोकेट नीरज सनोरिया, राजकुमार फौजी, इंदिरा रायकवार, इमरान खान, पंकज उपाध्याय, आशीष, वकील कुरैशी, महमूद, सरफराज, ऋषभ वर्मा, सैयद खालिद अली, मो. साहिल, सुमित सागर, गगन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस (इंटक) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संकल्प अग्रवाल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सोम त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया।







