ETAWA NEWS: कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद का दौरा कर कांवड़ यात्रा मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस पिकेट, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाओं तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एडीजी ने यमुना पुल तिराहा, उदी, बढ़पुरा सहित विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा की। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कांवड़ यात्रा को लेकर की गई सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया।बैठक में एडीजी ने रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी, प्रभावी यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सहायता के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। इस अवसर पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।







