FATEHPUR NEWS: ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर द्वारा बचपन प्ले स्कूल में कलर बेल्ट प्रमोशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 40 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी श्रेणी की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की और अगली बेल्ट प्राप्त की। येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में दिव्यांश अग्रहरि, अथर्व अग्रहरि, मयंक मनी अग्रहरि, अग्रिम वर्मा, व्योम द्विवेदी, संवि सिंह गौर, अनुष्का वर्मा, तेजस्वी तोमर, आरुषि, प्रखर, अश्वनी कुमार, स्वस्तिका सिंह, सात्विका सिंह एवं राघव सिंह चौहान शामिल रहे। ग्रीन बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में ऋषिमा सिंह, आयुषी, यशश्वी तोमर, अथर्व ठाकुर, सिद्धार्थ सिंह एवं अनन्या शामिल रहे। ग्रीन फर्स्ट बेल्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में अंशिका यादव, अद्विका सिंह, आयुष मौर्य, वसुंधरा, मणिकर्णिका सिंह, अर्णव मौर्य, प्रिया देवी एवं आरव मौर्य शामिल रहे। ब्लू बेल्ट प्राप्त करने वालों में ईशान त्रिपाठी, श्रेयांश श्रीवास्तव, ईशानी त्रिपाठी एवं आराध्या सिंह शामिल रहे, जबकि रेड वन बेल्ट अंजली मिश्रा ने प्राप्त की। कार्यक्रम में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी खिलाड़ियों को प्रमोशन बेल्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा की कला नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का भी माध्यम है। शारीरिक शक्ति के साथ आत्मशक्ति व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और हर चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम बनाती है। इस अवसर पर बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य करिश्मा सिंह सोलंकी, काउंसलर श्रेया गुप्ता, प्रशिक्षण सचिव राजकुमार, उप सचिव भारत वर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







