Home उत्तर प्रदेश कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती...

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण

ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
PRATAPGARH NEWS: ब्रह्मदेव जागरण मंच सीनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट प्रांगण में विगत वर्षों की भांति पुनः न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मंदिर पर आचार्य जितेंद्र मणि मिश्र ने पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच, पंडित शिव प्रसाद त्रिपाठी अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच सीनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ व पंडित ऋषि कुमार शुक्ल राहुल अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच जूनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ द्वारा एक साथ विधिवत पूजन अर्चन के बाद शरबत वितरण का शुभारंभ करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट ने कहा कि भगवान शनि देव कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता हैं ।  निर्धन और असहाय को न्याय मिल सके हम सभी  अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि प्रशासनिक अधिकारियों को सत्य से अवगत करा कर उसको न्याय दिला सके , किंतु इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आम जनमानस भी खुद से सच को सामने ले आए । इस अवसर पर ब्रह्मदेव जागरण मंच सीनियर अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंडित शिव प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि ब्रह्मदेव जागरण मंच ऐसा संगठन है जो निःस्वार्थ सेवा का संगठन है इस अवसर पर ब्रह्मदेव जागरण मंच के उपाध्यक्ष पंडित बृज बिहारी तिवारी पंडित सुरेश नारायण मिश्र पंडित विनय कुमार मिश्रा पंडित ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला पंडित राय साहब मिश्र व जूनियर प्रकोष्ठ के आशीष दुबे , आनंद शुक्ला सन्तोष कुमार दुबे सहित तमाम पदाधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे ।