Home उत्तर प्रदेश कबीर एकता महासभा की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न, सामाजिक एकता का...

कबीर एकता महासभा की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न, सामाजिक एकता का दिया संदेश

FATEHPUR NEWS: कबीर एकता महासभा की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर शहर स्थित राम दरबार गेस्ट हाउस में प्रथम वर्षगांठ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय युवा कोरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमचंद कोरी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री इंद्रजीत कोरी रहे। विशिष्ट अतिथियों में राम बहादुर कोरी, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा, गजेंद्र कोरी, प्रधानाचार्य गणेश कोरी, कमलेश कोरी तथा सुरेश चंद्र कोरी शामिल रहे। समारोह का आयोजन इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राजकुमार कोरी, सुरेंद्र प्रधान, चंद्रभान कोरी, रमेश कोरी, विजय कुमार, सुनील कोरी, अशोक कोरी, रवि कोरी एवं आनंद कोरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर हमीरपुर, कौशांबी, प्रयागराज, कानपुर और बांदा सहित कई जनपदों से समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। समारोह में बाबूराम आर्य, बृजेश कोरी, मनीष कोरी, मन्नीलाल कोरी, रमेश कोरी एवं दिवस कोरी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सांसद नरेश उत्तम पटेल, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव तथा बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. अमित पाल ने भी सहभागिता की। मुख्य अतिथि खेमचंद कोरी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा बेहतर ढंग से कर सकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संगठन और सामाजिक नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। आयोजक इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी ने संत कबीर साहब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कबीर एकता महासभा समाज में सामाजिक समरसता, शिक्षा, जागरूकता और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के लोगों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। सभी अतिथियों का सम्मान एवं आभार व्यक्त करने के साथ समारोह का समापन हुआ।