Home उत्तर प्रदेश औरैया में सूने घर पर चोरों का धावा लाखों के जेवर ले...

औरैया में सूने घर पर चोरों का धावा लाखों के जेवर ले उड़े चोर          

AURAIYA NEWS: शहर के मोहल्ला सतेश्वर पश्चिमी निवासी राघवेन्द्र गुप्ता पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता के घर में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित के अनुसार वह 31 मई को अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिए गए थे। घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला खुला मिला और अंदर के ताले टूटे पड़े थे। गृह स्वामी ने घटना की जानकारी तत्काल 112 व स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर घर में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। तहरीर के अनुसार चोर अपने साथ सोने की दो चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, बेंदी, चांदी की चूड़ी-पायल की जोड़ी सहित अन्य आभूषण  चुराकर ले गए। इसके अलावा गोलक तोड़कर उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये तथा लगभग दो लाख रुपये की नकदी भी पार कर दी गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।