Home उत्तर प्रदेश ऑनलाइन फ्राड की गई  धनराशि कराई वापस

ऑनलाइन फ्राड की गई  धनराशि कराई वापस

MIRZAPUR NEWS: बीते 29 अगस्त 2025 को आवेदक राम कुबेर पुत्र स्व0 बलिराम निवासी खम्हरिया मिर्जापुर ने अपने साथ हुई ऑनलाइन फ्राड की घटना के सम्बन्ध में NCRP पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज कर थाना हलिया की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी। “सोमेन बर्मा”वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना हलिया की साइबर पुलिस टीम द्वारा आवेदक के बैंक खाते में 3800/- वापस कराए गये । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मिर्जापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारीगण एवं साइबर क्राइम टीम थाना हलिया पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ऑनलाइन ठगी/धोखाधड़ी की घटना के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।