पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कराया दौड़
BHADOHI NEWS: एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड में एएसपी शुभम अग्रवाल सहित सभी सीओ, सभी थाना व चैकी के प्रभारी, पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारीगण, यातायात शाखा, पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारी, डॉग स्क्वाड तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षी शामिल रहें।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ कराया गया। परेड के दौरान अनुशासन, एकरूपता के लिए कराएं जा रहे टोलीवार ड्रिल की कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए एसपी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दंगा नियंत्रण उपकरणों व शस्त्रों का संचालन एवं बलवा स्कीम का पूर्वाभ्यास कराया गया। एसपी ने पुलिस लाइन ज्ञानपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के लिए सम्मेलन का महत्वपूर्ण आयोजन किया। जिसमें नव-नियुक्त पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, शारीरिक फिटनेस और जनसेवा के महत्व के बारे में प्रशिक्षित किया गया। यह सम्मेलन रिक्रूटों को एक कुशल और समर्पित पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें पुलिस की कार्यशैली के विभिन्न पहलुओं जैसे बीट पुलिसिंग,अपराध नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता, साइबर अपराध की रोकथाम, तथा जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की जानकारी दिया गया।







