KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डा अमित पाल के निर्देशानुसार एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत बुधवार को भैरावा गांव में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित कुल 05 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया ।कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 335, चकरोड का चिन्हांकन कर अतिक्रमण मुक्त कराया। इसी प्रकार गाटा संख्या 310, चारागाह की भूमि का चिन्हांकन कर अतिक्रमण मुक्त कराया। शिकायतकर्ता जयचंद की शिकायत पर गाटा संख्या 526 (क) का आपसी समझौते के आधार पर सीमांकन कराया गया।उप जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को जमीनी विवाद से बचने एवं कोर्ट से जमीनी विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान न्यायिक तहसीलदार विनय कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक मिथिलेश पाल, लेखपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







