Home उत्तर प्रदेश एनआरएलएम बैठक में महिलाओं को स्वरोजगार व सरकारी योजनाओं की दी गई...

एनआरएलएम बैठक में महिलाओं को स्वरोजगार व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

PRAYAGRAJ NEWS: कौंधियारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़गोहना कला स्थित बहुउद्देशीय पंचायत भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। बैठक में महिलाओं को समूह गठन, बचत की आदत, बैंकिंग सुविधाएं, स्वरोजगार के अवसर और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान उग्रसेन बिंद, ग्राम विकास अधिकारी अर्पित कुमार, बीएमएम पुष्पराज, पंचायत सहायक रोहित जायसवाल समेत ग्राम पंचायत के अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।