उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी कोरांव को कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
PRAYAGRAJ NEWS: राजकीय पशु चिकित्सालय कोरांव के अंतर्गत कार्यरत पशु पैरावेट पशु मित्र मैत्री कार्यकर्ताओं ने उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी कोरांव डॉ ईश्वरी नारायण यादव को शनिवार को दोपहर बाद 3 बजे के करीब नियमित मानदेय को लेकर ज्ञापन सौंपा। आल पैरावेट पशु मित्र मैत्री कार्यकर्ता सेवासमित संघ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में यह बताया गया है कि 14 जुलाई 2025 को विभाग की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि नियमित मानदेय देने का प्रावधान किया जाएगा। लेकिन हम लोग कई बार इसके बाबत पत्राचार करते रहे लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। इसके बाबत 13 जनवरी 2026 को शासन के समक्ष मांग पत्र भी प्रस्तुत किया गया था। जिसमें भी अभी तक कोई भी उचित निर्णय नहीं लिया गया। जिससे हम समस्त पैरावेट पशु मित्र मैत्री कार्यकर्ता 25 अगस्त से एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान के कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। अगर दिनांक 4 अगस्त 2026 तक हमारे मानदेय को लेकर शासन द्वारा कोई उचित निर्णय नहीं लिया जाता है तो 5 अगस्त 2026 को प्रदेश के समस्त पैरावेट पशु मित्र एवं मैत्री कार्यकर्ता पशुपालन निदेशालय लखनऊ से विधानसभा तक एक पदयात्रा करेंगे। एवं जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान किसी भी साथी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।ज्ञापन देने के दौरान प्रमुख रूप से अमन भास्कर, अतुल सिंह, सतीश कुमार मौर्य, अरुण कुमार पाल, अशोक कुमार, लवकुश कुमार, चंद्र प्रताप भास्कर, सुधीर भास्कर, अशोक कुमार, आकाश कुमार, वीरेंद्र कुमार मौर्य, धर्मेंद्र कुमार पाल, अंकित कुमार, कमलेश कुमार, राम बहादुर सिंह, ऋषभ कुमार, अंकित सिंह, राम बहादुर सिंह, लालू राम आदि लोग मौजूद रहे।







