PRATAPGARH NEWS: विकास खण्ड की ग्राम पंचायत उतरार में बाबा साहब स्मारक स्थल पर भगवान बुद्ध की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके विचारों को समाज में अपनाने की अपील की। इस दौरान शिक्षक कमलेश गौतम, समाजसेवी अमित मौर्य, बाबूलाल मौर्य, विकास सरोज, संदीप यादव, साजन सरोज व अरमान गौतम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।







