Home उत्तर प्रदेश आशीष नेहरा और चौधरी नौनिहाल क्लब को मिली जीत

आशीष नेहरा और चौधरी नौनिहाल क्लब को मिली जीत

संदीप पटेल को मैन ऑफ द मैच देते यूपीसीए जूनियर चयन समिति के सदस्य मोहम्मद जाहिद अली

आशीष रत्नम को मैन ऑफ़ द मैच देते सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अजय खरे

PRAYAGRAJ NEWS: आशीष नेहरा क्लब और चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज हसन टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
केपी कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए पहले मैच में फाफामऊ क्लब ने 19.1 ओवर ने 105 रन (कौशल 45, अमित यादव 10, अमितेश शुक्ल 3/10, संदीप पटेल 3/12, अभय राज यादव 2/27, हर्ष शर्मा 1/44) बनाए। जवाब में आशीष नेहरा क्लब ने 12.5 ओवर में तीन विकेट पर 106 रन (अर्जुन पंकज दुबे 38 नाबाद, पीयूष मिश्रा 32 नाबाद, अंकित यादव 14, सूरज सिंह राठौड़ 2/24, रामानंद यादव 1/36) बना लिए। संदीप पटेल को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर चयन समिति के सदस्य जाहिद अली ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 204 रन (आशीष रत्नम 73, शिवाकांत शुक्ला 46, देवांश पाठक 34 नाबाद, मोहम्मद हम्माद 2/51,  मोहम्मद तैमूर, आदित्य राज तिवारी व मोहम्मद अरमान एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन (मोहम्मद अरमान 42 नाबाद, रवि 35, इमरोज अली 33, सुमित अग्रवाल व आदित्य तिवारी 28-28, अंबिकेश्वर मिश्रा 2/23, श्रेयस सिंह 2/30, आदित्य यादव व आयुष्मान पांडेय एक-एक विकेट) ही बना सकी। आशीष रत्नम को सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य अजय खरे ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।