Home उत्तर प्रदेश आरक्षण का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन

आरक्षण का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन

राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन

यूजीसी के नए नियमों की समीक्षा और एससी-एसटी एक्ट में पारदर्शिता की उठाई मांग
KAUSHAMBI NEWS: आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम का आयोजन सवर्ण आर्मी, ब्राह्मण समाज, श्री सिंह ऋषि सिंगरौर क्षत्रिय समिति और क्षत्रिय स्वाभिमान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने की।प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई। सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो पूर्व में आरक्षण का लाभ लेकर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत हो चुके हैं, उनकी जगह विभिन्न जातीय वर्गों के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता के आधार पर आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने वर्ष 2026 में यूजीसी से जुड़े नए नियमों की समीक्षा किए जाने तथा एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों में अधिक पारदर्शिता लाए जाने की भी मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि सभी नागरिकों को संविधान द्वारा प्रदत्त समानता एवं मौलिक अधिकारों का समान रूप से सम्मान मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा संबंधित संवैधानिक संस्थाओं से उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोम प्रकाश मिश्रा, अखिलेश दुबे, विनय त्रिपाठी, सुनील गर्ग, कौशलेश द्विवेदी, सच्चिदानंद मिश्र, विश्वजीत, मूलचंद, सुधीर मिश्रा, अजय, प्रभाकांत, शुभम पांडे, रोहित द्विवेदी, विपिन सिंह, सतीश सिंह, उपेंद्र गर्ग, विवेक सिंह, राठौड़, विवेक तिवारी, चंद्रकांत मिश्रा, प्रवीण शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, आशीष यादव, अतुल शुक्ला, ओमप्रकाश, अभय, वेद प्रकाश, अभिषेक, पारुल, वीरेंद्र, राजीव, सुधीर, मूलचंद, सतीश चंद्र, अनूप कुमार, कपिल पांडे, शिवम पांडे, कमल पांडे, विपिन तिवारी, सुधीर कुमार, बबलू गर्ग, विवेक कुमार, रामानुज, उमादत्त, देवी शंकर, राजू पांडे, सुमित पांडे, आकाश, अक्षय, सुभाष, रिशु, विनय, देवव्रत, गोलू, अंकुल, अशोक कुमार, राजेश, ज्ञानेंद्र तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।