Home उत्तर प्रदेश अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

FATEHPUR NEWS: अपना दल एस की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पटेल नगर में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव अरुण पटेल ने किया।
बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने निवास क्षेत्र में सेक्टर अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति सुनिश्चित करें। सभी विधानसभा अध्यक्षों से अपनी-अपनी कमेटियों की लिखित घोषणा जिला अध्यक्ष को उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि अब तक नियुक्त किए गए विधानसभा जोन अध्यक्षों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए तथा सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जोन अध्यक्षों की बैठकें सुनिश्चित करें। विधानसभा अध्यक्षों को कार्यवाही रजिस्टर तैयार रखने के निर्देश दिए गए, ताकि राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा किसी भी समय समीक्षा की जा सके। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने तथा साइकिल और मोटरसाइकिल जुलूस निकालने पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले की मासिक बैठकों में सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। बैठक में योगेंद्र सिंह राणा, सर्वेश पटेल, सुमन सिंह मौर्य, बृजेश पाल, अरुण पटेल, शिवशरण निषाद, अनिल उमराव, लाखन पटेल, शिव सिंह, हेमंत पटेल, रेणु देवी, कांति कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, पुष्पराज सिंह, कमल सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह, वीरेंद्र सिंह पटेल, राजेश पटेल, शिवांश पटेल, हंसराज पाल, राम सिंह पाल, दीपांशु पटेल, राजू पटेल, सुनील पटेल, लालमणि पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।