Home उत्तर प्रदेश अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार गांव के पास सोमवार सुबह चोपन-चुनार रेल मार्ग के किनारे बने नवनिर्मित रेलवे पुल के नीचे एक लहूलुहान अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।