PRATAPGARH NEW: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के विश्राम का पुरवा जेवईं में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर बीस हजार नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। गांव के कृष्णा गुप्ता पुत्र नन्हें लाल ने रविवार को पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार सहित छत पर सो रहा था। बदमाशों ने बाक्स के ताले तोड़कर उसमें रखा घर की महिलाओं का सोने चांदी का जेवरात व बीस हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह परिजन सो कर उठे तब घर में बिखरे सामान व खुले बाक्स देखकर आवाक रह गये। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है तहरीर मिली है, शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जायेगा।







