Home उत्तर प्रदेश अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम का समापन, सुपरवाइजर प्रशिक्षण केंद्र में सेमिनार आयोजित

अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम का समापन, सुपरवाइजर प्रशिक्षण केंद्र में सेमिनार आयोजित

JHANSI NEWS: 14 अप्रैल से प्रारंभ हुए अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम का औपचारिक समापन 20 अप्रैल को रेलवे के सुपरवाइजर प्रशिक्षण केंद्र के भव्य सभाकक्ष में आयोजित सेमिनार के माध्यम से किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में सप्ताह भर चलाया गया, जिसमें विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। सेमिनार के मुख्य अतिथि प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अनिल यादव रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य अनुदेशक मनीष कुमार ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अग्नि सचेतक बृजेंद्र शर्मा एवं दीपशिखा शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ. सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अनिल यादव ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को आग के प्रकार, आग से बचाव के उपाय तथा धुएं से भरे कमरे से सुरक्षित बाहर निकलने की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विभिन्न अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अग्नि सचेतक बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि आग लगने की स्थिति में शुरुआती 5 मिनट ‘गोल्डन आवर’ होते हैं, जिनमें त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया जा सकता है। इस अवसर पर फायरमैन जितेंद्र नायक, केंद्र के विनय वर्मा, शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र साहू, विवेकानंद, राजीव जैन, अजय श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, सुमन सहित अनेक अधिकारीगण एवं सैकड़ों प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा किया गया, जबकि अंत में मुख्य अनुदेशक मनीष कुमार ने अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ सभी का आभार व्यक्त किया।