Home उत्तर प्रदेश हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ आरोपी गिरफ्तार

हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ आरोपी गिरफ्तार

PRAYAGRAJ NEWS: करछना थाना क्षेत्र के निरिया गांव में बच्चे के जन्मोत्सव के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात करीब 12रू30 बजे की है। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान विजय कुमार यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी, जिसकी गोली उसके चचेरे भाई सर्वेश यादव उर्फ गोलू को लग गई। गंभीर रूप से घायल सर्वेश को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी विजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर ली। मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी करछना सुनील सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की मौत हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया गया है तथा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।