KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी नाबालिक बेटी दो दिन पहले घर से स्कूल के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा, पीड़ित की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर घर भरवारी कस्बे स्कूल के लिए निकली थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन कही पता नहीं चला, पीड़ित की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।







