फोटो-युवराज एवं राघवेंद्र श्रीवास्तव
PRAYAGRAJ NEWS: सीएवी क्लब ने लूकरगंज क्लब को दो रन से हराकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक जीत दर्ज की। विजेता टीम के युवराज (9-1-29-6) ने अचूक गेंदबाजी की तो पराजित टीम के राघवेंद्र श्रीवास्तव ने अर्धशतकीय पारी (71 रन, 60 गेंद, 13 चौके) खेली। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में सीएवी क्लब ने 39.1 ओवर में 215 रन (अभिषेक 47, तेजस गुप्ता 27, प्रियांशु सरोज 20 नाबाद, शिवा मिश्रा 16, देव 2/23, ऋषभ ठाकुर 2/28, शिवम यादव 2/38, शुभम पाल 2/46, राजकमल वर्मा 2/49) बनाए। जवाब में लूकरगंज क्लब की टीम 43.4 ओवर में 213 रन (राघवेंद्र श्रीवास्तव 71, कार्तिकेय श्रीवास्तव 46, राजकुमार वर्मा 21, युवराज 6/29, शिवा मिश्रा 2/47, प्रियांशु सरोज 1/20) पर सिमट गई। युवराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







