KAUSHAMBI NEWS: सिराथू कस्बे में स्थित माइंडफुल प्लस एजुकेशन प्री स्कूल में शनिवार को भव्य ग्रेजुएशन डे एवं रिजल्ट वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वेटर वर्ल्ड फाउंडेशन के डायरेक्टर कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह व चंद्रिका सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने एक से बढ़ कर एक डांस परफॉर्मेंस , मैजिक शो आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम व अपने भाषण से मौजूद अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह ने छोटे छोटे बच्चों को रिजल्ट वितरण करते हुए उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य होते है पढ़ा लिखा ही समाज इस देश को आगे ले जा सकता है । उन्होंने ने कहा कि माइंडफुल स्कूल बच्चों की शिक्षा पर विशेष काम कर रहा है । स्कूल सेंटर हेड दिशा सेठी ने अतिथियों के समक्ष जनरल नालेज से संबंधित सवाल पूछे जिसका नन्हें मुन्ने बच्चों ने सही जवाब दिया । इस दौरान स्कूल की डायरेक्टर बेबी सेठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर बेबी सेठी , सेंटर हेड दीक्षा सेठी सहित स्कूल स्टॉफ व लेखपाल रोहित अग्रहरि , मुकेश पटेल, डॉ राजकुमार , मो वसीम , डा श्रवण आर्य , पुष्पेंद्र केसरवानी , अश्वनी गुप्ता , आशा गुप्ता सहित तमाम अतिथि मौजूद रहे ।





