Home उत्तर प्रदेश धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव ,बच्चों की मोहक प्रस्तुति ने बांधा समां

धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव ,बच्चों की मोहक प्रस्तुति ने बांधा समां

KAUSHAMBI NEWS:  शनिवार वार को प्राथमिक विद्यालय ओसा द्वितीय में  विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि आर्यवीर ने किया।प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। रंगारंग नृत्य, नाटकों और शिक्षाप्रद कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें प्रधानाध्यापक ज्ञानेश मिश्र ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह को संबोधित करते हुए सभासद आर्यवीर ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार और आत्मविश्वास के निर्माण का सशक्त माध्यम है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी की छिपी प्रतिभा को पहचान कर उसे आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।इस अविस्मरणीय दिन ने छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने का मंच प्रदान किया।इस मौके पर ओम दत्त त्रिपाठी, बाल चन्द्र, वंदना केसरवानी, अनूप कुमार वर्मा, रविराज सिंह परिहार, सर्वेश, पूजा, कल्पना, माया देवी, अजय सिंह, गुलाबचंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।