साइबर फ्रॉड, धोखाधड़ी, आर्थिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के विरुद्ध कुशीनगर पुलिस की विशेष अपील
KUSHINAGAR NEWS: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, केशव कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस को साइबर अपराधों से बचाने और अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में बढ़ते डिजिटल लेन-देन और सोशल मीडिया के उपयोग के बीच साइबर अपराधियों द्वारा आम लोगों को ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में सर्व-साधारण को सूचित किया जाता है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड (ऑनलाइन ठगी) या अश्लील वीडियो/फोटो के माध्यम से ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और आर्थिक शोषण का शिकार होता है, तो वह डरे नहीं और न ही लोक-लाज के भय में आकर कोई गलत कदम उठाएं।
कुशीनगर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है
ऐसी किसी भी परिस्थिति में पीड़ित व्यक्ति तत्काल नीचे दिए गए माध्यमों से पुलिस से संपर्क कर सकता है। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और त्वरित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी:-
साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930 (तत्काल वित्तीय ठगी की सूचना हेतु
1-साइबर सेल कुशीनगर: [7839870042]
2-सोशल मीडिया सेल: [7839862337]
3-जनपदीय कन्ट्रोल रुम: [9454417371]
4-यूपी 112: आपातकालीन सहायता हेतु
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार का संदेश
साइबर अपराधी आपकी अज्ञानता और डर का फायदा उठाते हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी ओटीपी (OTP) साझा न करें और यदि कोई आपको ब्लैकमेल करने की कोशिश करे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
कुशीनगर पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे जागरूक बनें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।







