Home उत्तर प्रदेश सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चिवकाना पुलिस ने शातिर गौकश/हिस्ट्रीशीटर को किया...

सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चिवकाना पुलिस ने शातिर गौकश/हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफतार

कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस .315 बोर, गौकशी के उपकरण, ₹1000/- रूपये नकद, 1 मोबाइल फोन तथा 01 रास जीवित गौवंश बरामद*
SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में गौकशी/चोरी/नकबजनी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में  थानाध्यक्ष चिलकाना द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम संगमौर से ग्राम महेश्वरी कलाँ जाने वाले मार्ग पर नाले के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों एवं वांछित अपराधियों की चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक शातिर गौकश पास के ही गन्ने के खेत में गौकशी करने की तैयारी कर रहा है । इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँची तो संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखते ही, खेत से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी । पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध को चेताकर तथा फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई, किन्तु बदमाश द्वारा पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी सूक्ष्म फायरिंग में बदमाश के दाहिनी पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान *नौशाद उर्फ पप्पू पुत्र इकबाल निवासी ग्राम नथमलपुर, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर* के रूप में हुई ।  गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 02 जीवित कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर, गौकशी के उपकरण, ₹1000/- नगद, 01 मोबाइल फोन तथा 01 रास जीवित गौवंश बरामद हुआ है। घायल/गिरफ्तार बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया । बरामद गौवंश को सुरक्षित कब्जे में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का सक्रिय अपराधी है जिसके विरूद्ध वर्ष 2018 से 2026 तक थाना चिलकाना, बेहट एवं कोतवाली देहात में डकैती, चोरी, गौकशी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट की संगीन धाराओं में करीब 09 मुकदमें दर्ज हैं । गिरफ्तार अभियुक्त थाना चिलकाना का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। फिल्ड यूनिट मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।