Home आस्था शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

CHILKANA NEWS: सावन माह के पहले सोमवार को चिलकाना सुल्तानपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सावन माह पर शिव भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मंदिरो मे सुबह 4 बजे कपाट खुलते ही भक्त जलाभिषेक के लिए लाइनों में लग गए। हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर समितियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, जल और बैठने की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर चिलकाना और सुल्तानपुर पुलिस भी मौके पर तैनात रही। यातायात को सुचारू रखने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए।