Home उत्तर प्रदेश समाजसेवी ने मंझनपुर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को वितरण किया वस्त्र

समाजसेवी ने मंझनपुर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को वितरण किया वस्त्र

KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कस्बे में स्थित वृद्धाश्रम में रविवार को कड़ा धाम की गंगा आरती के पुजारी एवं गंगा-गोमती संस्था के अध्यक्ष विनय पांडे ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने वृद्ध पुरुषों को धोती तथा बुजुर्ग महिलाओं को अंचल (साड़ी/वस्त्र) वितरित किए।
वस्त्र वितरण के दौरान कई बुजुर्ग भावुक हो उठे और उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। बुजुर्गों ने कहा कि समाज में ऐसे बेटे हर माता-पिता को मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि समाज में ऐसे लोग आगे आएं तो बुजुर्गों को दर-दर भटकने या कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वृद्धाश्रम के संचालक अजीत राय ने बताया कि वे विनय पांडे को कई वर्षों से जानते हैं। उन्होंने कहा कि विनय पांडे निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के कार्यों में लगे हुए हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। अजीत राय ने कहा कि सरकार और समाज को ऐसे सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना चाहिए, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए और अधिक से अधिक लोग जरूरतमंद व परेशान व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने लोगों से भी विनय पांडे के कार्यों से प्रेरणा लेने की अपील की।