पूर्व सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पीसी जोशी को अर्पित की श्रद्धांजलि
PRAYAGRAJ NEWS: पूर्व सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पीसी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सर्किट हाउस में मीडिया से औपचारिक बातचीत में कहा कि विपक्ष को ये सोचना चाहिए कि इस देश की जनता उन्हें हर राज्यों से क्यों रिजेक्ट करती जा रही है और भाजपा को अपनाती जा रही है। बंगाल में भाजपा की विजय के बाद विपक्ष हमलावर होगा ही। लेकिन उन्हें अपने कामों अपनी विचारधारा पर सोचना चाहिए। बंगाल में भाजपा को चुनकर बंगाल के लोगों ने ये संदेश दिया है कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में वे भी अपना योगदान देना चाहते हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिराने को लेकर भी महिलाओं में विपक्ष के प्रति रोष है। महिलाएं उसका करारा जवाब देंगी और दिया भी है। बंगाल में उसका जवाब दिया व 2027 में उत्तर प्रदेश में भी विपक्ष को महिलाओं का जवाब मिलेगा। राष्ट्रहित को दरकिनार कर विपक्ष सिर्फ अपने हित के बारे में सोचता है। विपक्ष के लोगों का कुछ होना नहीं है। उसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी दल से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए उसके स्वाभिमान के लिए काम करती है। 2027 में भाजपा उत्तर प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। चुनाव आयोग पर विपक्ष द्वारा प्रश्न उठाए जाने पर पंकज सिंह ने कहा कि हार की बौखलाहट से विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव आयोग व एजेंसियों पर प्रश्न उठाते हैं लेकिन उनको समझना चाहिए कि एजेंसियां अपना काम करती हैं जहां उन्हें शिकायत मिलती हैं वहां कार्रवाई करती हैं उसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है। समाजवादी पार्टी का बचा खुचा अस्तित्व भी समाप्त हो रहा है। आज एक देश में एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उत्तर प्रदेश की स्थिति बनी है। सभी जाति वर्ग भाजपा के साथ है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, विक्रम भदौरिया, रवि केसरवानी, भाजपा प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, डॉ श्याम द्विवेदी, बीडीओ सिंह, निर्दोष सिंह गोलू, नरसिंह, मो. शरीफ, अजय राय, पुष्पेंद्र पटेल कुशाग्र श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।





