Home उत्तर प्रदेश सपा ने मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती

सपा ने मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती

सामाजिक न्याय व आरक्षण के जनक थे छत्रपति शाहूजी महाराज
MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय के प्रणेता छत्रपति शाहू महाराज की 152वीं जयंती स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि 26 जून 1874 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर के मराठा परिवार में जन्मे छत्रपति शाहूजी महाराज को वंचितों, शोषितों, पिछड़ों व दलितों हेतु उठाए गए क्रांतिकारी कदमों के लिए याद किया जाता है, जिन्होंने बाल विवाह पर पूर्णतः रोक लगाते हुए विधवा विवाह व अंतर्जातीय विवाह का खुलकर समर्थन किया। गोष्ठी का संचालन करते हुए पार्टी के ने नगर अध्यक्ष रवि सोनकर ने कहा कि शाहूजी महाराज ने जाति और धर्म की परवाह किए बिना पिछड़ों व वंचितों के लिए प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करने के साथ ही गरीब छात्र छात्राओं के लिए मुफ्त शिक्षा व छात्रावास की व्यवस्था भी सुलभ कराई तथा अपने राज्य में सर्वप्रथम पिछड़ों व वंचितों के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण की सुविधा प्रदान की। इस जयंती कार्यक्रम में उपस्थित पार्टीजनों में मुख्य रूप से एड. सुरेन्द्र बहादुर सिंह, आशीष यादव, अशोक यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, बलराम यादव, रवि सोनकर, रामजी यादव, रमाशंकर कोल, अभय यादव, मनोज चौहान, वीरेन्द्र यादव व रमाकांत यादव इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।